AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्थिति को संभालने के लिए पंजाब के पार्टी विधायकों के साथ दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधायकों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि दिल्ली में हमारी हार पैसे और गुंडागर्दी के कारण हुई।
कांग्रेस का दावा- AAP के 30 विधायक संपर्क में
पंजाब कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि AAP के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं और जल्द ही बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है। हालांकि, AAP ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक अफवाह करार दिया है।
AAP को टूट से बचाने की कोशिश
केजरीवाल की इस बैठक को पार्टी में टूट रोकने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पंजाब में AAP की सरकार होने के बावजूद, विपक्षी दल पार्टी की आंतरिक गुटबाजी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
सियासी गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर अटकलें तेज हैं। अब देखना यह होगा कि AAP इस सियासी संकट को कैसे संभालती है या कांग्रेस के दावे में कोई सच्चाई निकलती है।