ग्वालियर के चीनौर में रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर किया पड़ोसी ने अपहरण

ग्वालियर जिले के चीनौर इलाके में रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने अपहरण कर लिया और उसे लगभग एक पखवाड़े तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा। जहां उसका लगातार दैहिक शोषण किया गया। किसी तरह विवाहिता आरोपी के चंगुल से भाग निकली और उसने घर जाकर अपने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तत्काल ही आरोपी युवक सत्येन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। और उसके खिलाफ बलात्कार बंधक बनाकर रखने, धमकाने और अपहरण की धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 3 मई की है चीनौर थाना क्षेत्र के चक शंकरपुर में 27 साल की विवाहिता रहती है। पड़ोस का ही एक युवक उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर बरगलाकर अपने साथ ले गया था। इधर उधर घूमने के बाद विवाहिता को सत्येंद्र ने अपने घर में बंधक बनाकर रख लिया जहां उसके साथ वह लगातार बलात्कार करता रहा।

तजा खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना नहीं भूले

लिंक आपको निचे दी गई है

INSTAGRAM https://www.instagram.com/digitalgwaliornews?igsh=MXB4NmR5czNvc29lbQ==

YOUTUBE https://youtube.com/@digitalgwaliornews?si=8K1hdC30r_A87B73

FACEBOOK https://www.facebook.com/digitalgwaliornews?mibextid=ZbWKwL