भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि धमाके के कारण फैक्ट्री की छत गिर गई है। मलबे में करीब 12 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य के लिए JCB की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक 2 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौके पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं, और राहत कार्य तेजी से चल रहा है।
यह हादसा क्यों हुआ, इसके पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र को सील कर दिया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।